फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother and daughter murdered in Kaithals Mohana

कैथल में डबल मर्डरः आधी रात मोहना में मां-बेटी की हत्या, बेटा गंभीर

Thu, 14 Oct 2021 12:31 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Published by: प्रमोद कुमार Updated Thu, 14 Oct 2021 12:31 PM IST
सार

कैथल में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। आधी रात पूंडरी के गांव मोहना में मां-बेटी की हत्या कर दी गई और बेटा अभी गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल है। गीता पत्नी ऋषि और उसकी आठ वर्षीय लड़की सुविधा की बुधवार देर रात को धारदार हथियार से अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Mother and daughter murdered in Kaithals Mohana
परिवार के साथ महिला का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के पूंडरी कस्बे के गांव मोहना में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां अष्टमी की रात को अज्ञात व्यक्ति ने मां व बेटी की हत्या कर दी। जबकि बेटा घायल है। घायल को पूंडरी के अस्पताल में दाखिल करवाया गया गया है। जानकारी के अनुसार गीता पत्नी ऋषि और उसकी आठ वर्षीय लड़की सुविधा की बुधवार देर रात को धारदार हथियार से अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई। जबकि लड़के शुभम को भी चोटें लगी हैं, जिसे पूंडरी के गुरु नानक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के पति ऋषि की एक साल पहले मौत हो चुकी है। पूंडरी थाने के एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि मां और बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में लाया गया है। गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-हरियाणा में डेंगू का डंक: मिल रहे रोजाना 87 मरीज, 13 दिन में ही 1141 चपेट में, पंचकूला, सिरसा, फरीदबाद, गुरुग्राम और नूंह बने हॉटस्पॉट
विज्ञापन


बच्चों को बचाने के लिए महिला ने हमलावर से किया संघर्ष
एसएचओ ने बताया कि अभी महिला के बेटे शुभम का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुभम द्वारा जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। शुभम के अभी बयान नहीं हो पाए हैं। हालातों को देखकर स्पष्ट है कि हत्यारे ने मां-बेटी की बड़ी बेरहमी से हत्या की है। फर्श पर हर तरफ खून फैला हुआ था और महिला गीता का शव खून से लथपथ नीचे फर्श पर पड़ा था। बच्ची सुविधा का शव बेड पर पड़ा मिला। उसके शरीर पर भी कई वार किए गए हैं। मौके को देखकर साफ लग रहा था कि महिला ने खुद और अपने बच्चों को बचाने के लिए हमलावर से खूब संघर्ष किया है, क्योंकि बेड पर एक ही गद्दा था। तकिये नीचे फर्श पर पड़े थे। महिला का शव दरवाजे के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-हरियाणा: स्वास्थ्य मंत्री विज के आदेश लागू न करने पर विभाग सख्त, ठेका कर्मियों को ड्यूटी पर न लेने वाले सिविल सर्जन नपेंगे

एक माह में दूसरा डबल मर्डर
महिला के पति ऋषि की एक साल पहले हार्ट अटैक से मृत्यु हो चुकी है। बता दें कि जिले में एक महीने में दूसरा डबल मर्डर हो गया है। इससे पहले 24 सितंबर को कैथल शहर के जींद रोड स्थित आढ़ती दंपत्ती की घर में घुसकर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। अभी हमलावर का सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed