फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clash in Congress Workers in Amritsar, Congress Councillor Husband Murder

अमृतसरः जन्मदिन की पार्टी में कांग्रेसियों ने खेला 'खूनी' खेल, पार्षद के पति की कर दी हत्या

Sun, 26 Aug 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sun, 26 Aug 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
Clash in Congress Workers in Amritsar, Congress Councillor Husband Murder
चाकू से हमला
पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर, यहां जन्मदिन की पार्टी में बहस के बाद कांग्रेसियों ने जबरदस्त खूनी खेल खेला और पार्षद के पति को जान से मार डाला। मृतक की पहचान कांग्रेस पार्टी के पार्षद कंवलजीत कौर के पति कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा के रूप में हुई। शुक्रवार को रात करीब 10 बजे वाल्मीकि चौक में कांग्रेस के दो गुटों में खूनी जंग हुई।
विज्ञापन


जिसमें कांग्रेस पार्टी के एक गुट ने पार्षद के पति कुलविंदर सिंह किंदा की हत्या कर दी। मामले में जंडियाला गुरु की पुलिस ने कांग्रेस नेता संजीव कुमार लवली, संजीव कुमार हैप्पी, रीशल सैनी, राजदीप सैनी, किरण कुमार, प्रगट सिंह, कृष्णा अरोड़ा, हनी सिंह, राजिंदर सिंह रिंकू ढोट, राकेश कुमार उर्फ रिंपा और 8 अन्य अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


डिनर पार्टी से पहले हुई बहस
विजय कुमार मल्होत्रा निवासी वाल्मीकि चौक जंडियाला गुरु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में घर में 5-6 परिवारों ने शुक्रवार को रात डिनर कार्यक्रम रखा था। उनकी भाभी निशा मल्होत्रा, वार्ड नंबर 7 से काउंसलर हैं। सभी ने अपने परिवार के अलावा कांग्रेस के काउंसलर बुलाए थे। अभी हमारे मेहमान पूरे आए भी नहीं थे कि उनके भतीजे हनी मल्होत्रा की वाल्मीकि चौक पर रीशल सैनी और उसके पिता राजदीप सैनी निवासी जंडियाला गुरु से किसी बात पर बहस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में कार्यक्रम होने के कारण भतीजा वापस आ गया। तभी 10-15 मिनट के बाद सियासी रंजिश रखने वाले संजीव कुमार उर्फ लवली, संजीव कुमार हैप्पी, रीशल और उसका पिता राजदीप सैनी, किरण कुमार, प्रगट सिंह, कृष्णा अरोड़ा, हनी सिंह, रजिंदर सिंह उर्फ रिंकू, राकेश कुमार उर्फ रिंपा सभी निवासी जंडियाला गुरु के अलावा आठ अन्य अज्ञात उनके घर पहुंचकर गाली गलौज करने लगे। इनके साथ हाथ में लोहे के पंच, बर्फ तोड़ने वाला सुआ, बेसबाल, किरच जैसे हथियार थे।

देखते ही देखते आरोपियों ने घर पहुंचे मेहमान अमरजीत सिंह, पार्षद कंवलजीत कौर के पति कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा, प्रभजोत सिंह और रणधीर सिंह काउंसलर पर हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान कुलविंदर सिंह किंदा को आरोपी एक तरफ खींचकर ले गए और उसे तेजधार हथियारों से गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। जब किंदा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था तो रास्ते में उसकी मौत हो गई।


पार्षद के पति की मौत की खबर सुनते ही शहर में शोक लहर दौड़ गई। किंदा के दो बेटे भी हैं। वहीं शनिवार को किंदा की हत्या के बाद पूरा शहर में गुस्से में दिखा और दुकानदारों ने शोक में बाजार बंद रखा। इस मामले में जब एसएचओ जंडियाला गुरु पलविंदर सिंह से बात की तो उन्होंने ने कहा आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed