फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   child run away, uttrakhand child run away, pathankot, punjab police, punjab

बर्गर खाने के बहाने घर से भागे उत्तराखंड के 3 बच्चे, पंजाब में पकड़े

Mon, 04 Apr 2016 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Mon, 04 Apr 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
child run away, uttrakhand child run away, pathankot, punjab police, punjab
पठानकोट बस अड्डे पर पकड़े गए उत्तराखंड के तीन बच्चे - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में तीन बच्चे बर्गर खाने के बहाने घर से निकले और भाग गए। पुलिस ने तीनों को पठानकोट बस अड्डे पर पकड़ लिया। महाराणा प्रताप इंटर स्टेट बस टर्मिनल पर पुलिस ने गश्त के दौरान तीनों को काबू किया। उनसे पुलिस को अपने घरों से चुराए गए सोने-चांदी के गहने भी मिलै।
विज्ञापन


थाना डिवीजन नंबर एक पुलिस ने परिजनों को बुलाकर बच्चे उनके हवाले कर दिए। थाना डिवीजन नंबर 1 के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया बस स्टैंड पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई पवन कुमार फोर्स के साथ रविवार की रात बस अड्डे पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान तीन बच्चे अकेले घूमते दिखाई दिए।
विज्ञापन


इस पर चौकी इंचार्ज ने बच्चों से पूछताछ की। इस पर बच्चे कोई सही जवाब नहीं दे सके। बाद में बच्चों ने बताया वह घर से भाग कर आए हैं। पुलिस ने तीनों बच्चों से सोने की चेन, सोने की अंगूठी, चांदी की अंगूठी व पायल बरामद की। इसके अलावा बच्चों से कुछ रुपये भी मिले।  इसके बच्चों से उनके परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर उन्हें मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर परिजनों ने बताया तीनों बच्चों शनिवार की शाम घर से बर्गर खाने के लिए निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। बच्चों की गुमशुदगी स्थानीय थाने में दर्ज कराई गए हैं। तीनों बच्चों ने चौथी कक्षा की परीक्षा अच्छे नंबरों से पास की थी। सोमवार की सुबह तीनों बच्चों के परिजन थाना डिवीजन नंबर एक पहुंचे। यहां पुलिस ने बच्चों को परिजनों के हवाले कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed