फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   boy raped classmate girl in ludhiana

सहपाठी को मूवी दिखाने ले गया और अंजाम दिया कांड, देखिए कैसे?

Fri, 21 Oct 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 21 Oct 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
boy raped classmate girl in ludhiana
rape
10वीं का छात्र सहपाठी को मूवी दिखाने के लिए ले गया और उसके साथ वो खौफनाक कांड अंजाम दिया, जानकर परिजन हैरान रह गए। युवक ने बेहद चालाकी के साथ उसने यह वारदात अंजाम दी। घटना पंजाब के लुधियाना की है।
विज्ञापन


10वीं का छात्र अपनी सहपाठी छात्रा को मूवी दिखाने के बहाने ले गया और नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ रेप किया। दुराचार के बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर उससे फोन, सोने के जेवर और तीन लाख रुपये की नगदी भी ठग ली। नाबालिग लड़की ने पहले तो किसी को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन


जब सहन नहीं हुआ तो उसने अपने परिजनों को बताया। परिजनों ने इसकी शिकायत थाना सदर की पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर नाबालिग आरोपी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुराचार के बाद करने लगा ब्लैकमेल

boy raped classmate girl in ludhiana
rape shimla
पुलिस को दी ​शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह दसवीं में पढ़ती है और उसके पिता की अपनी फैक्टरी है। वह इलाके में ही ट्यूशन पढ़ने जाती थी। आरोपी 11वीं कक्षा का छात्र है। वह भी वहीं ट्यूशन पढ़ने के लिए आता था। दोनों के बीच फोन पर बातें होने लगी।

एक दिन वह आरोपी, उसकी बहन और जीजा के साथ फिल्म देखने के लिए चली गई। वहां पर आरोपी ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इसके बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। वह आरोपी के घर पर ही थी।

उसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैक मेल करना शुरू कर दिया और उससे फोन, सोने के जेवर और तीन लाख रुपये तक की नगदी भी ठग ली। जांच अधिकारी दविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित की मेडिकल जांच करवाई जाएगी। वारदात में आरोपी की बहन और जीजा भी शामिल हैं या नहीं, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed