फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Boy Found Dead in Car in Ludhiana of Punjab

लुधियानाः जीजा के अंतिम संस्कार से लौटे साले की संदिग्ध हालात में मौत, गाड़ी में मिला शव

Sun, 26 Aug 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 26 Aug 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
Boy Found Dead in Car in Ludhiana of Punjab
dead body - फोटो : demo pic
जीजा के अंतिम संस्कार से लौटे साले की संदिग्ध हालात में मौत होने का मामला सामने आया है। युवक का शव एक पेड़ के नीचे खड़ी गाड़ी में पड़ा हुआ मिला। घटना पंजाब के लुधियाना की है। नशे की ओवरडोज लेने के कारण दो दिन पहले गाड़ी में मृत पड़े मिले सीआरपीएफ कालोनी के बलजिंदर सिंह के साले दीपइंद्र सिंह (26) की भी शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दीपइंद्र का शव शनिवार की सुबह धुरी लाइन के पास स्थित एक पेड़ के नीचे गाड़ी में से बरामद हुआ।
विज्ञापन


दीपइंद्र शुक्रवार को अपने जीजा के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए गुजरात से आया था। संस्कार के बाद वह रिश्तेदारों को बोल कर गया कि वह गाड़ी में तेल डलवा कर आ रहा है, लेकिन वह नहीं आया। शनिवार की सुबह राहगीर ने गाड़ी में शव देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाच थाना मॉडल टाउन और चौकी आत्मनगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


चौकी आत्म नगर के इंचार्ज एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दीपइंद्र सिंह गुजराज का रहने वाला है, लेकिन कहां का यह अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि दीपइंद्र दो दिन पहले नशे की ओवरडोज लेने के कारण गाड़ी में ही मृत मिले बलजिंदर सिंह का साला है। दो दिन पहले सूचना मिलने के बाद वह गुजराज से अकेला ही बलजिंदर के अंतिम संस्कार में शरीक होने आया था। वह काफी परेशान हो गया था कि अब उसकी बहन का क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम संस्कार के बाद सब रिश्तेदार घर चले गए तो वह घर से ब्रेजा गाड़ी लेकर उसमें तेल डलवाने की बात कह कर वहां से चला गया। काफी समय तक घर न आने पर परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो रहा था। जब फोन लगा तो दीपइंद्र ने फोन नहीं उठाया। उसने शराब की बोतल ली और गाड़ी धुरी लाइन के पास एक साइड लगा ली। वह टेंशन में था तो गाड़ी के अंदर ही उसने शराब पीनी शुरू कर दी। दीपइंद्र ने गाड़ी स्टार्ट कर एसी चला रखा था।

एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह गाड़ी में ही मौत के आगोश में चला गया, लेकिन किसी को कुछ पता नहीं चला। गाड़ी में जब तेल खत्म हो गया तो गाड़ी भी बंद हो गई। उन्होंने कहा कि सुबह शव देख राहगीर ने पुलिस को बताया। जांच की तो पता चला कि वह बलजिंदर का साला है और उसके अंतिम संस्कार में आया है। एएसआई धर्मेंद्र ने बताया कि जब गाड़ी से शव निकाला गया तो गाड़ी बंद थी। अंदर शराब की बोतल खुली थी और गिलास में भी कुछ शराब पड़ी थी।


उन्होंने कहा कि दीपइंद्र की मौत कैसे हुई है यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा। रविवार को दीपइंद्र के परिजन आएंगे तो उसके बाद ही पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed