{"_id":"58c067a04f1c1b9465dc4bde","slug":"balwinder-singh-posi-khalistan-zindabad-force-ranjeet-singh-neeta","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में सजा पाए बब्बर खालसा के आतंकी बलविंदर सिंह को लेकर बड़ा खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमेरिका में सजा पाए बब्बर खालसा के आतंकी बलविंदर सिंह को लेकर बड़ा खुलासा
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 09 Mar 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में सजा पाए बलविंदर सिंह पोसी पाकिस्तान में बैठे खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के रंजीत सिंह नीटा के लिए भी काम करता था। वह पंजाब में आतंकवाद को जिंदा करने के लिए कई वर्षों से काम कर रहा था। उसके संबंध बम विस्फोट से लेकर कई आतंकी घटनाओं से थे।
2013 में होशियारपुर पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद कर बलविंदर की मां-बेटी सहित तीन को गिरफ्तार किया था। इसी केस में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के चीफ रंजीत सिंह नीटा का नाम भी सामने आया था, जो पाक में शरण लिए हुए है। तत्कालीन आईजी गुरप्रीत दियो की टीम ने आतंकवादी नारायण सिंह चौरा को गिरफ्तार किया था, जिसका हाथ पंजाब में बम विस्फोट व आतंकवादी घटनाओं में था। \
चौरा से ही इनपुट मिले थे कि पंजाब में आतंकवाद को जिंदा करने के लिए बलविंदर अमेरिका से सक्रिय है। इनपुट के आधार पर ही पोसी की बहन कुलविंदर कौर व मां को गिरफ्तार किया गया था। गांव नूरपुर जाटणा के एक रंजीत सिंह राणा को भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इसी केस में बलविंदर पोसी, केजीएफ के प्रमुख रंजीत नीटा और एक दलजीत सिंह उर्फ जितू को केस में नामजद कर लिया था।
विज्ञापन
जालंधर में अप्रैल और मई 2006 में बस में केमिकल बम विस्फोट में आतंकवादी सत्ता को गिरफ्तार किया गया था। सत्ता के लिंक भी बलविंदर सिंह पोसी से था। पुलिस व एजेंसियों का दावा था कि सत्ता को सारी सहायता बलविंदर सिंह पोसी ने अमेरिका से भेजी थी। ये दोनों केमिकल धमाके बब्बर खालसा की साजिश का हिस्सा थे। सत्ता केसों से बरी हो गया और पुलिस का केस ढीला पड़ जाने के कारण बलविंदर सिंह पोसी का प्रत्यार्पण नहीं हो पाया।