{"_id":"5b75b83842c79264bd0ae8bd","slug":"arrested-criminal-punit-alias-kadwa-after-encounter-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी पुनीत उर्फ कड़वा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणाः मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी पुनीत उर्फ कड़वा गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाना के गांव ब्राह्मणवास के पास मुठभेड़ के बाद डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने दालमवाला गांव निवासी कुख्यात अपराधी पुनीत उर्फ कड़वा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। कड़वा काफी समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। पुनीत के खिलाफ हरियाणा के विभिन्न जिलों में हत्या, लूट, डकैती और गिरोहबंदी के 11 मामले दर्ज हैं।
आरोपी के पास से दो पिस्तौल और चार कारतूस भी मिले हैं। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। डीएसपी रामभज और डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज रविंद्र कुमार ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ब्राह्मणवास गांव के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में बैग लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डिटेक्टिव स्टाफ के एएसआई सतीश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा और भागते हुए पुलिस पर फायर किया। इसके जवाब में पुलिस ने भी युवक पर हवाई फायर किया। इसके बाद पुलिस ने युवक को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान दालमवाला गांव निवासी पुनीत उर्फ कड़वा के रूप में करवाई। डीएसपी ने बताया कि कड़वा के खिलाफ जींद, भिवानी, हांसी और रोहतक में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती समेत 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
डीएसपी ने कहा कि पुनीत कुख्यात अपराधी है। वह 14 मई 2018 को जींद जेल से बेल पर बाहर आया था। बेल पर आने के बाद उसने 17 जुलाई 2018 को निडाना गांव के पास अपने साथी पंकज के साथ एक गाड़ी छीनी थी। पुलिस ने पंकज को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद पुलिस पुनीत उर्फ कड़वा की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी।
पुनित के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले
1 - 27 अगस्त 2013 को थाना सदर भिवानी में धारा 302/307/148/149, आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज।
2 - 7 अक्तूबर 2014 को थाना रोहतक में 392, 395 और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज।
3 - 11 जून 2015 को थाना हांसी में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज।
4 - 2 अक्तूबर 2015 को थाना हांसी में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज।
5 - 29 सितंबर 2015 को थाना सदर जींद में धारा 332/353, 186, 506/34 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।
6-13 सितंबर 2016 को थाना सदर जींद में 386 आईपीसी एंड 66 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज।
7 -28 अगस्त 2016 को थाना सदर दादरी में धारा 147/148/149, 307, 506 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।
8 -23 सितंबर 2017 को थाना सिविल लाइन जींद में धारा 392 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।
9 -27 सितंबर 2017 को थाना सिविल लाइन जींद में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।
10 -25 सितंबर 2017 को थाना अलेवा में 392 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।
11 - 28 अगस्त 2016 को थाना सिटी दादरी में धारा 307/147/148/149 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।