{"_id":"58b2d4a84f1c1b2e028309ae","slug":"accident-in-abohar-3-death-on-the-spot-5-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी में जा रहा था परिवार, बीच रास्ते में दर्दनाक हादसा, 3 लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में जा रहा था परिवार, बीच रास्ते में दर्दनाक हादसा, 3 लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
Updated Mon, 27 Feb 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के रायसिंहनगर-अनूपगढ़ मार्ग पर रविवार सुबह करीब सवा 8 बजे कार व निजी बस की टक्कर में कार सवार दंपति और एक अन्य महिला की मौत हो गई। पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अबोहर के गांव मलूकपुरा निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र दरबारा सिंह अपने परिवार समेत रायसिंहनगर-अनूपगढ़ मार्ग पर गांव चक-52 में अपनी बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे।
शादी रविवार को गजसिंहपुर के एक गुरुद्वारे में होनी थी। गुरप्रीत सिंह की कार में उनकी पत्नी सहित 8 लोग गुरुद्वारा साहिब जा रहे थे। रास्ते में चंडीगढ़-रायसिंहनगर के बीच चलने वाली निजी बस ने कार को टक्कर मार दी।

दंपति के बेटा-बेटी का रो-रो कर बुरा हाल
दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में कार चला रहे गुरप्रीत सिंह पुत्र दरबारा सिंह, उनकी पत्नी सिमरपाल कौर, एक अन्य महिला सरबजीत कौर पत्नी सुखचैन सिंह निवासी गांव लहारा-गजसिंहपुर की मौके पर ही मौत हो गई।
कुलवंत कौर पत्नी लाभ सिंह, लवप्रीत कौर पत्नी हरदीप सिंह निवासी चक-52 एनपी व उनकी पुत्री कमलजीत कौर, जसपाल कौर पत्नी दरबारा सिंह और नमन पुत्री गुरप्रीत सिंह को घायलावस्था में रायसिंहनगर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद मौके पर पहुंची रायसिंह नगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवारजनों को सौंप दिए। मृतक के भाई सुखदीप सिंह पुत्र दरबारा सिंह के बयान पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। गुरप्रीत सिंह और उनकी पत्नी सिमरपाल कौर का शव दोपहर बाद गांव पहुंचा। मृतक दंपति के बेटा-बेटी का रो-रो कर बुरा हाल था। उनके अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोगों ने सजल नेत्रों से उन्हें अंतिम विदाई दी।