{"_id":"57e28f104f1c1b4f1da83970","slug":"a-father-commit-suicide-due-to-cancelation-of-daughter-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटी का रिश्ता टूटा, तो सह न पाया पिता, उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी का रिश्ता टूटा, तो सह न पाया पिता, उठाया खौफनाक कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Thu, 22 Sep 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी का रिश्ता टूटा तो एक पिता से यह सहा नही गया। उसने ऐसा कदम उठाया कि सभी हैरान रह गए। दहेज की मांग बढ़ने पर रिश्ता टूटने के कारण एक लाचार पिता ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने लड़की के मंगेतर व उसके माता पिता के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी जरनैल सिंह ने बताया कि किसान गुरजंट सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव कलाला ने अपनी लड़की की मंगनी डेढ़ महीना पहले जिला संगरूर के गांव संगाली के रहने वाले चमकौर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह के साथ की थी। उस समय दोनों परिवारों में शादी के मौके पर चार लाख रुपये की नकदी व विवाह समागम साधारण रखने की बात तय हुई थी।

दहेज की मांग बढ़ने पर मजबूरी में उठाया कदम
बीते दिनों लड़की के ससुराल परिवार ने अचानक बिचौले द्वार शादी के मौके पर तय हुए चार लाख रुपये के बजाय आठ लाख की मांग कर दी और शादी भी महंगे मैरिज पैलेस में करने की मांग रख दी। लड़की के पिता गुरजंट सिंह ने लड़के वालों को कहा कि वह इतना खर्च नहीं कर सकते तो लड़के वालों ने शादी करने से मना कर दिया।
अपनी लड़की का रिश्ता टूटने का गम में डूबे किसान गुरजंट सिंह ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मृतक गुरजंट सिंह के बेटे परमजीत सिंह के बयानों पर लड़की के मंगेतर चमकौर सिंह, उसके पिता गुरमीत सिंह, माता शिंदर कौर व भाई हरप्रीत सिंह के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए यत्न शुरू कर दिए हैं।