फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   गन प्वायंट पर किया दुष्कर्म

गन प्वायंट पर किया दुष्कर्म

Tue, 26 Jun 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
गन प्वायंट पर किया दुष्कर्म
गन प्वाइंट पर विवाहिता से किया दुष्कर्म
विज्ञापन


- आरोपी 22 वर्षीय युवक पीड़िता के पड़ोस में ही रहता है, पहले से ही थी जान-पहचान
- पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, रिमांड के दौरान पुलिस रिकवर करेगी पिस्टल

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। गन प्वाइंट पर एक विवाहिता से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
18 वर्षीय युवती की शादी फरवरी में हु़ई थी। आरोपी उसके पड़ोस में रहता है और दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। रविवार को जब युवती घर पर अकेली थी तो आरोपी उसके घर पर आ धमका। युवती को अकेला देखकर युवक ने उसके साथ जबरदस्ती थी, जिसका विरोध करने पर आरोपी ने गन प्वाइंट पर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

इस घटना की जैसे ही परिजनों को जानकारी मिली उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने भी इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन जिस पिस्टल का उसने युवती को डराने के लिए इस्तेमाल किया था, उसकी अभी रिकवरी नहीं हुई है। रिमांड के दौरान आरोपी से पिस्टल की बरामदगी की जाएगी। आरोपी की उम्र 22 साल है। वहीं, महिला थाने की एसएचओ ने बताया कि इस मामले में आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म का आरोपी हो गया था फरार, सुबह गिरफ्तार
दुष्कर्म और महिला को धमकाने के मामले में आरोपी रवि रविवार रात महिला थाने से पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया था। आरोपी के फरार होते ही हड़कंप मच गया, जिसकी गाज महिला थाना की एसएचओ राजेश कुमारी पर गिरी। रात ही उनका तबादला कर उनकी जगह इंस्पेक्टर सुनीता देवी को लगाया गया। आरोपी के भागने की सूचना मिलते ही रविवार रात डीसीपी आरके मीणा सहित अन्य पुलिस कर्मियों और अधिकारियों सहित पहुंच गए। बाद में आला पुलिस अधिकारियों ने इस मामले जांच की और रात 12 बजे तक थाना में ही मौजूद रहे। सभी पुलिस कर्मियों को सुबह तक आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश देते हुए टीम गठित कर दी गई। पुलिस आयुक्त के सख्त आदेश के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 सहित आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को रायवाली रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed