फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   शादी का झांसा देकर नाबालिग से बुड़ैल के एक कमरे में करता रहा दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर नाबालिग से बुड़ैल के एक कमरे में करता रहा दुष्कर्म

Fri, 05 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर नाबालिग से बुड़ैल के एक कमरे में करता रहा दुष्कर्म
शादी का झांसा देकर नाबालिग से बुड़ैल के एक कमरे में करता रहा दुष्कर्म
विज्ञापन

- आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, पूछताछ जारी
- लड़की को बहला फुसलाकर उसके साथ किया दुष्कर्म
- नाना का साथ छोड़कर ट्रेन से उतर गई थी नाबालिग
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
नाबालिग लड़की से दोस्ती के बाद बहला फुसलाकर चंडीगढ़ के बुड़ैल स्थित किराये के एक कमरे में नाबालिग से एक हफ्ते तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जीआरपी ने धर दबोचा है। आरोपी की पहचान सेक्टर-52 निवासी धीरज के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक 24 दिसंबर को 16 वर्षीय नाबालिग अपने नाना के साथ यूपी जा रही थी। आरोपी से उसकी पहले से ही जान पहचान थी और बातचीत भी होती थी। युवक ने उसे शादी का भी झांसा दिया था। आरोपी को जब खबर मिली कि लड़की अपने गांव जा रही है तो वह उसे बहला-फुसलाकर ट्रेन से उतरवाकर अपने साथ ले गया। युवक ने लड़की को अपने साथ किराये के एक कमरे में एक जनवरी तक रखा और इस दौरान उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म भी किया।

परिजनों ने इस मामले की शिकायत जीआरपी थाने में 30 दिसंबर को दी थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी धीरज का सुराग मिल गया। पुलिस ने जीआरपी थाना में आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 343, 366ए और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में नाबालिग ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी सेक्टर-52 में रहता है और बिजली का काम करता है। उसने लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ एक सप्ताह तक रेप किया। पीड़ित परिवार की ओर से दी गई शिकायत के बाद पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तो आरोपी की मां ने कजहेड़ी में लड़की के परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी और पीड़ित से बयान दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

कोट्स
इस मामले की शिकायत की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
- राजकुमार, एसएचओ, जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed