{"_id":"67119a9eabe77a9bdb00d2e4","slug":"construction-of-three-reservoirs-started-to-supply-tt-water-to-villages-and-colonies-chandigarh-news-c-16-pkl1043-542491-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गांव-कॉलोनियों में टीटी वाटर पहुंचाने के लिए तीन जलाशय बनाने शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गांव-कॉलोनियों में टीटी वाटर पहुंचाने के लिए तीन जलाशय बनाने शुरू
विज्ञापन
चंडीगढ़। गांव-कॉलोनियों तक टर्शरी ट्रीटमेंट (टीटी) वाटर पहुंचाने के लिए रायपुर कलां, थ्री-बीआरडी और मलोया में जलाशय (रिजर्वायर) बनाने शुरू कर दिए हैं। यह नगर निगम के 160 किमी टीटी वाटर लाइन बिछाने के प्रोजेक्ट का हिस्सा है। यह जलाशय रायपुर कलां, थ्री-बीआरडी और मलोया में बन रहे हैं। यहां पानी को इकट्ठा करने के बाद विभिन्न सेक्टर, गांव और कॉलोनियों तक पहुंचाया जाएगा।
नगर निगम ने पहली बार वर्ष 1990 में टीटी वाटर पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया था और शुरू में सेक्टर-1 से 12 और 16 को कवर किया था। तीन दशकों में लगभग 80 फीसदी सेक्टर कवर हो गए थे लेकिन इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और दो के अलावा गांव और कॉलोनियों तक टीटी वाटर अब तक नहीं पहुंचा था। अब करीब 72 करोड़ की लागत से टीटी वाटर नेटवर्क का विस्तार इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2, मलोया, डड्डूमाजरा, धनास, किशनगढ़, खुड्डा लाहौरा, मक्खन माजरा, मौलीजागरां गांव, सुभाष नगर और इंदिरा कॉलोनी तक किया जाएगा। निगम ने मार्च में इस प्रोजेक्ट को लांच किया है। करीब 160 किमी की पाइप लाइन बिछाई जानी है। नगर निगम के पब्लिक हेल्थ के एक अधिकारी ने बताया कि कई किमी लाइन बिछा दी गई है और बाकी पर काम चल रहा है। वर्तमान में रायपुर कलां, थ्री-बीआरडी और मलोया में जलाशय बनाने का काम चल रहा है, क्योंकि ये बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कंपनी को अप्रैल 2025 से पहले काम पूरा करना है। बता दें कि वाटर बायलॉज के अनुसार 500 वर्ग गज और उससे अधिक आकार वाले सभी घरों के लिए टीटी वाटर कनेक्शन अनिवार्य है।
रायपुर कलां के जलाशय से इन इलाकों में पहुंचेगा टीटी वाटर
रायपुर कलां के जलाशय की क्षमता 9 एमएलडी होगी। यहां से मौलीजागरां, विकास नगर, राजीव विहार, मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, शिवालिक पार्क, इंदिरा कॉलोनी मनीमाजरा, मक्खन माजरा आदि के सभी पार्कों को टीटी वाटर सप्लाई किया जाएगा।
विज्ञापन
मलोया के रिजर्वायर से इन इलाकों में पहुंचेगा टीटी वाटर
मलोया के जलाशय की क्षमता 9 एमएलडी होगी। यहां से मलोया, डड्डूमाजरा, धनास, सारंगपुर, खुड्डा लाहौरा, खुड्डा जस्सू आदि गांवों के पार्कों को टीटी वाटर पहुंचाया जाएगा।
थ्री-बीआरडी के जलाशय से इन इलाकों में पहुंचेगा टीटी वाटर
थ्री-बीआरडी के जलाशय से सेक्टर- 28, 29 और 48 में मौजूदा पंपिंग स्टेशनों को पानी सप्लाई किया जाएगा। ये पंपिंग स्टेशन सभी पार्कों, एक कनाल से अधिक के रिहायशी इलाकों, राउंड अबाउट्स, कुछ सेक्टर, गांवों और कई बड़े संस्थानों को टीटी वाटर पहुंचाएंगे।