{"_id":"57e19c1e4f1c1b8341a834e1","slug":"chandigarh-car-market-sunday-car-market-car-market-chandigarh-sunday-market-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-7 में नहीं लगेगा कार बाजार, यहां शिफ्ट करने का लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-7 में नहीं लगेगा कार बाजार, यहां शिफ्ट करने का लिया फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 Sep 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
Car Market
- फोटो : File Photo
35 साल से मध्य मार्ग सेक्टर-7 में 30 अक्तूबर के बाद पर संडे कार बाजार का कारोबार नहीं हो सकेगा। नवंबर माह में इसे हल्लोमाजरा में शिफ्ट कर दिया जाएगा। नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि 20 अक्तूबर से पहले हल्लोमाजरा में कार बाजार के लिए तय साइट के लिए नीलामी करवा दी जाए। इसके साथ ही मेयर अरुण सूद के सुझाव पर यह भी निर्णय लिया गया कि कार डीलर्स को अस्थायी शेड बनाने की मंजूरी दी जाएगी। इसके लिए फैब्रिक शेड बनाने का प्रस्ताव पास किया गया है। लेकिन इसके लिए प्रशासन के मुख्य वास्तुकार की मंजूरी जरूरी है।
मेयर अरुण सूद का कहना है कि वास्तुकार के पास अस्थायी शेड का डिजाइन पास करने के लिए भेजा जाएगा। हल्लोमाजरा में 900 कार पार्क करने के लिए स्पेस होगा। ै जबकि 45 साइट की ही नीलामी की जाएगी। सूद ने बताया कि मध्य मार्ग पर कार डीलर्स से सिर्फ अक्तूबर का ही किराया लिया जाएगा। जिनके ऊपर नगर निगम के ड्यूज पेडिंग हैं, वे नीलामी में भाग नहीं ले पाएंगे। मेयर का कहना है कि यहां पर पार्किंग के अलावा पीने की पानी और पब्लिक टायलेट की भी सुविधा होगी।

पंजाब, हरियाणा और हिमाचल का सबसे बड़ा बाजार
Car Market
- फोटो : File Photo
मालूम हो कि इस समय सेक्टर-7 मध्य मार्ग में कार बाजार लगने से काफी दिक्कत है। यहां शोरूम चलाने वाले व्यापारी कार बाजार को शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि रविवार को कार बाजार के कारण वे अपनी दुकानें नहीं खोल पा रहे हैं।
चंडीगढ़ में लगने वाला कार बाजार पंजाब, हरियाणा और हिमाचल का सबसे बड़ा बाजार है। यहां से भी लोग हर रविवार को शहर में ओल्ड कार खरीदने के लिए आते हैं। हर रविवार को 100 से 200 कारों का कारोबार हो जाता है।