{"_id":"6aa071bcfbdeade504090f7b","slug":"amit-kumar-granted-two-day-transit-remand-in-counterfeit-currency-case-chandigarh-news-c-16-1-pkl1017-1118786-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नकली नोट मामले में अमित कुमार को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नकली नोट मामले में अमित कुमार को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड
विज्ञापन
चंडीगढ़। करीब 17.29 करोड़ रुपये की नकली भारतीय मुद्रा के मामले में चंडीगढ़ की विशेष एनआईए अदालत ने आरोपी अमित कुमार को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया। एनआईए उसे चंडीगढ़ से लखनऊ स्थित विशेष एनआईए अदालत में पेश करेगी। विशेष एनआईए न्यायाधीश भावना जैन की अदालत ने आरोपी को 48 घंटे के भीतर संबंधित अदालत में पेश करने के निर्देश दिए।
एनआईए के अनुसार सहारनपुर के पंजाब नेशनल बैंक के मुद्रा भंडार में नकली नोट मिलने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 29 अगस्त को केस दर्ज किया था। अमित कुमार उस समय बैंक में प्रबंधक और मुद्रा भंडार के संयुक्त अभिरक्षक थे। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद जांच एनआईए को सौंपी गई। एनआईए ने उन्हें 7 सितंबर की रात 10:05 बजे चंडीगढ़ में गिरफ्तार किया था। ब्यूरो