फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A lawyer was injured after being attacked with an axe near the court complex, lawyers went on strike

Chandigarh News: कोर्ट कॉम्पलेक्स के पास गंडासी से हमला कर वकील को किया घायल, वकीलों ने की हड़ताल

Wed, 20 Aug 2025 12:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
A lawyer was injured after being attacked with an axe near the court complex, lawyers went on strike
खरड़। कोर्ट कॉम्पलेक्स के निकट मंगलवार सुबह एक वकील नकुल कपूर पर गंडासी से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है।आरोपी ने वकील को घायल करने के बाद गंडासी ने उनकी कार के शीशे भी तोड़ डाले। इसके अलावा उनके गले से सोने की चेन झपटकर भाग गया। इस दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग भारी संख्या में वहां एकत्रित हो गए। इस हमले के विरोध में वकीलों ने हड़ताल कर विरोध प्रकट किया। खरड़ कोर्ट में काम नहीं होने की वजह से लोगों को भी परेशानी हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नकुल कपूर अपनी होंडा सिटी कार में खरड़ कोर्ट आ रहे थे। बस स्टैंड क्रास करके जब वे खरड़ अदालत के निकट पहुंचे तो पीछे से आई एक सफेद रंग की पोलो कार के चालक ने उनकी कार के आगे अपनी कार लगाकर उनको रोक लिया। कार से उतर कर उसने एक गंडासी से कार के शीशे पर कई वार करके शीशे तोड़ डाले। वकील नकुल कपूर अपने बचाव के लिए जैसे ही कार से बाहर निकले तो आरोपी ने गंडासी से उनकी जांघ और कंधे पर वार कर दिया। इस हमले में नकुल घायल हो गये। अपने बचाव के लिए उन्होंने शोर मचाया। इसे सुनकर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इसी बीच आरोपी नकुल कपूर की सोने की चेन छीनकर कार समेत भाग गया। घायल नकुल कपूर को सरकारी अस्पताल खरड़ में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

वकील पर हमले की खबर सुनकर बड़ी संख्या में वकील सरकारी अस्पताल में एकत्रित हुए। खरड़ बार एसोसिएशन के प्रधान गगन शर्मा ने कहा कि वकीलों पर हमले की पंजाब में कई घटनाएं हो चुकीं हैं। अभी कुछ दिन पहले अमृतसर में एक वकील की हत्या भी हो चुकी है। उन्होंने पुलिस और पंजाब सरकार से मांग की है कि पंजाब में वकीलों की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाये। खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले के आरोपी को कुछ घंटों बाद कार समेत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कुलवंत सिंह खरड़ का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed