बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2021: मूलांक 4

मूलांक 4
अगर आपका जन्म 4, 13 या 22 तारीख को हुआ है तो आपका मुख्य अंक 4 होगा, जिसके स्वामी कलयुग के प्रधान ग्रह राहु हैं। यह अंक बहुत चतुराई और कूटनीतिज्ञ भरा है, ऐसे लोग किसी से भी काम निकलवाने में माहिर होते हैं। ये लोग नियमों को कम ही मानते हैं और किसी भी नियम को तोड़ने के लिए तत्पर रहते हैं। आपको किसी से भी लड़ना हो तो आप बहुत ही चालाकी से सामना करते हैं और अपनी गलती कभी नहीं मानते। आप किसी काम को शुरू करते हैं तो बहुत संघर्ष के साथ आगे बढ़ते हैं और उस काम को जूनुन के साथ पूरा करते हैं। वर्ष 2021 का अंक 5 है, जिसके स्वामी बुध हैं, जिससे इस वर्ष आपका दिमाग पहले से भी अधिक चतुराई भरा चलेगा और आप अपने आगे किसी को कुछ नहीं समझेंगे।

मूलांक 4 के लिए करियर
अंक 4 के लिए 2021 का वर्ष व्यापार के लिए बहुत बेहतर जाएगा, क्योंकि यह 2021 का 5 अंक आपके दिमाग की चालाकियों को हवा देगा और आप अपने कूटनीतिज्ञ दिमाग से सामने वालों को शीशे में उतारने में कामयाब हो जाएंगे। यह वर्ष नये कार्य के लिए भी बेहतर रहेगा। आप नई-नई योजनाओं पर काम करेंगे और आपको सफलता की प्राप्ति भी होगी, जिससें आपकी नई पहचान बनेगी। आपको अपनी चतुराई के अलावा ईमानदारी से काम करना चाहिए, तभी आप अपनी पहचान लंबे समय तक बना पाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों के लिए यह वर्ष प्रमोशन के लिए बेहतर रहेगा और अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं, तो अप्रैल से समय बेहतर रहेगा। 2021 में अगस्त के बाद का समय नौकरी में कुछ सावधानी रखनी होगी।

मूलांक 4 के लिए आर्थिक स्थितियां
अंक 4 के लिए वर्ष 2021 धन को लेकर आपके सपने पूरे करने आ रहा है। सभी इच्छाओं की पूर्ति के साथ नए अवसरों में लाभ भी देगा। लेकिन आप अधिक कर्ज़ लेकर किसी को बेवकूफ बनाने की कोशिश न करें, नहीं तो आप कर्ज़ में उलझ जाएंगे और आपकी पहचान खराब होगी। आपके लिए 2021 वर्ष शेयर बाजार और लॉटरी के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। वर्ष के अंत के महीनों में किसी जमीन में निवेश करना लाभदायक रहेगा या फिर आपको कहीं से पुराने किए हुए निवेश से लाभ मिलेगा।

मूलांक 4 के लिए प्रेम और वैवाहिक संबंध
अंक 4 के लिए 2021 वर्ष रिश्तों में सावधानी रखने के लिए कह रहा हैं। आपको चाहने वाला आपकी चालाकी को समझेगा और आपके दिखावे भरे प्रेम का खुलासा हो सकता हैं। अगर आप पहले से ही किसी के साथ संबंध में हैं तो किसी और के साथ नये रिश्ते बनाने की कोशिश न करें। वैवाहिक जीवन के लिए यह 2021 वर्ष बहुत इमोशनल भरा जाने वाला है, क्योंकि वर्ष की शुरुआत में आपकी वजह से ही जीवनसाथी से दूरी बन सकती है।

मूलांक 4 के लिए सेहत
अंक 4 के लिए वर्ष 2021 सेहत में उतार-चढ़ाव लाएगा, क्योंकि आप अपने खाने-पीने का ध्यान नहीं रख पाएंगे और मौसम के बदलाव को भी सह नहीं पाएंगे। यही वजह आपको सेहत में परेशान करेगी। आपको अपने छाती और गले का बहुत ही ध्यान रखना चाहिए और नशीली वस्तुओं से दूर रहना चाहिए। वर्ष मध्य में वाहन बहुत सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती हैं, क्योंकि दुर्घटना का योग बन रहा हैं। वर्ष अंत में पेट और गले में इंफेक्शन की समस्या हो तो लापरवाही न करें।
विज्ञापन

Recommended

हस्तरेखा शास्त्र: क्या आपकी हथेली पर भी है ये रेखा? जानें धन से जुड़ा संकेत

17 Nov 2026
17 Nov 2026
17 Nov 2026
17 Nov 2026
17 Nov 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
17 Nov 2026
17 Nov 2026
17 Nov 2026
17 Nov 2026
17 Nov 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed