इस हफ्ते की शुरूआत में ही सूर्य राशि परिवर्तन कर रहा है। सितारे कहते हैं कि कर्क राशि वालों को प्रतिष्ठा एवं पुरस्कार मिल सकता है। कन्या राशि वालों को जोखिम से बचना चाहिए। वृश्चिक राशि वाले आर्थिक मुद्दों में अधिक सक्रिय रहेंगे। इस हफ्ते सितारे और भी बहुत कुछ कह रहे हैं आपके लिए
मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल) बड़े खर्च होने के आसार हैं। खुद से भी आपकी अपेक्षाएं ज्यादा ही रहेंगी। हालांकि असमर्थों और असहायों की मदद के लिए भी आगे आएंगे।
वृष (22 अप्रैल - 20 मई) भविष्य के लिए आप रिस्क लेने की जल्दबाजी में हैं। दिल और खर्च के मामले में भी यही बात है। इसका सही तरीका अपने काम पर एकाग्र होना है।
मिथुन (21 मई -20 जून) आप बड़े लक्ष्यों पर एकाग्र होंगे। शोषित अनुभव हो सकता है। इसी प्रेरणा से आप इसका विरोध भी करेंगे, पर छोटी बातें आपको प्रभावित नहीं करेंगी।
कर्क (21 जून - 20 जुलाई) पुराने और नए मित्रों से मिलकर अच्छा लगेगा। काम में मिल रही पहचान, प्रतिष्ठा, पुरस्कार आदि से संपूर्णता की भावना बलवती होगी।
सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त) पारिवारिक संपत्ति से संबंधित मामले देखेंगे। कार्यक्षेत्र में आप वहां हैं, जहां खुद को देखना चाहते हैं। निजी संपत्ति महत्वपूर्ण मुद्दा रहेगी।
कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर) प्रोफेशन और घर के बीच मैनेज कर रहे हैं। अपना दिल बिछाने के बजाय, प्रिय को धैर्य और समझदारी से मनाएं। रिस्क न लें।
तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर) साहस और सक्रियता बढ़ेगी। एक्स्ट्रा एसाइन्मेंट और खर्चे भी बढ़ेंगे। किसी और की मदद के लिए और सहानुभूति के कारण ज्यादा काम करेंगे।
वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर) फाइनेंस, फैमिली और एंटरटेनमेंट में सक्रिय रहेंगे। घर पर अतिथियों का आगमन होगा। पूजा-पाठ और आध्याति्मकता भी बढ़ेगी।
धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर) धर्म और धन के मामले प्रमुखता में रहेंगे। निवेश पर भी ध्यान देंगे। परिवार से नजदीकी बढ़ेगी। समझदारी खुशियों की कुंजी होगी।
मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी) कोई आकर्षण गंभीर लगाव में बदल सकता है या फिर विछोह में भी। मामला कानूनी भी बन सकता है। घर पर भी समय देना होगा।
कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी) दूर क्षेत्रों से जान-पहचान बढ़ेगी। यात्रा के भी योग हैं। घर-परिवार पर बड़ा खर्च हो सकता है। अपना वक्त अपने लिए बिताने की इच्छा बढ़ेगी।
मीन (19 फरवरी - 21 मार्च) धन के मामलों में बढ़िया स्थिति रहेगी। पावर और प्रतिष्ठा मिलेगी। अपने कार्य से संतुष्ट होंगे और कोई सपना साकार हो सकता है।