सितंबर की शुरुआत ज्योतिषीय दृष्टि से काफी खास रहने वाली है। महीने के पहले ही दिन दो प्रभावशाली योग नवपंचम योग और लाभ दृष्टि योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों योगों को शुभ परिणाम देने वाला माना जाता है। नवपंचम योग का संबंध गुरु और शनि की विशेष स्थिति से है। जब ये दोनों ग्रह एक-दूसरे से पांचवें और नौवें भाव के संबंध में होते हैं, तब यह योग बनता है। वहीं लाभ दृष्टि योग का निर्माण बुध और मंगल के बीच होगा। 1 सितंबर को दोनों ग्रहों के बीच 60 डिग्री का कोण बनेगा, जिसे ज्योतिष में अनुकूल माना जाता है।
1 सितंबर का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा खास, नवपंचम और लाभ दृष्टि योग से मिलेगा धन-करियर में लाभ
1 सितंबर को दो प्रभावशाली योग नवपंचम योग और लाभ दृष्टि योग का निर्माण होगा। इन ग्रहों की स्थिति कुछ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकती है। करियर, आर्थिक स्थिति, कारोबार और शिक्षा से जुड़े मामलों में इन्हें अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1. कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सितंबर की शुरुआत काफी शुभ रह सकती है। गुरु आपकी राशि में मौजूद हैं और शनि के साथ उनका नवपंचम संबंध बन रहा है। इसका सकारात्मक प्रभाव आपके कामकाज पर देखने को मिल सकता है। लंबे समय से रुके कार्य गति पकड़ेंगे और आपकी योजनाएं आगे बढ़ेंगी। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी या पदोन्नति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए भी यह समय अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। व्यापारियों को लाभ के नए सौदे मिलने की संभावना है।
2. तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए महीने की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगी। ग्रहों की अनुकूल स्थिति से करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपकी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की संभावना है। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो प्रयास तेज कर सकते हैं। प्रमोशन या बेहतर पद मिलने के योग बन सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर भी स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। आय बढ़ाने के नए साधन मिल सकते हैं और धन संबंधी परेशानियों में कमी आने की संभावना है।
3. मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए भी सितंबर का शुरुआती समय कई अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। शिक्षा और करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। लेखन, शोध और अन्य बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छी खबर मिल सकती है। पुराने निवेश से फायदा मिलने के संकेत हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में ध्यान केंद्रित रहेगा। कारोबारियों की कोई महत्वपूर्ण डील अंतिम रूप ले सकती है।
इन राशियों के जातक रखें खास ध्यान
हालांकि ग्रहों की स्थिति कई मामलों में अनुकूल रहेगी, लेकिन 1 सितंबर को कुछ चुनौतीपूर्ण ग्रह कोण भी बनेंगे। इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण काम में जल्दबाजी करने से बचें। खासतौर पर बड़े निवेश या आर्थिक निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं की अच्छी तरह जांच कर लें।
साप्ताहिक राशिफल: सितंबर का पहला सप्ताह इन 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ, कुछ को रहना होगा सावधान
सितंबर 2026 का मासिक राशिफल: बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा माह?
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।