फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सितंबर में इन 3 राशि वालों पर बढ़ेगा परेशानियों का दबाव, नौकरी-सेहत सहित धन के मामले में बरतें सावधानी

Tue, 01 Sep 2026 01:23 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 01 Sep 2026 01:23 PM IST
सार

September horoscope 2026: सितंबर का महीना कुछ राशि वालों की परेशानियां बढ़ा सकता है। आपको सेहत, लाभ और यात्रा को लेकर कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

विज्ञापन
September horoscope 2026 in hindi these zodiac will face problems
September horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

September horoscope 2026: सितंबर का महीना प्रारंभ हो गया है। इस महीने जहां कुछ राशियों को सफलता, धन और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, वहीं कुछ राशि वालों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। ग्रहों की चाल और नक्षत्र गोचर सभी 12 राशियों पर अपना प्रभाव बनाए रखेंगे। लेकिन कुछ राशि वालों के लिए ग्रहों की स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है। मंगल, सूर्य और बुध की चाल का नकारात्मक प्रभाव जातकों पर देखने को मिल सकता है। ऐसे में कामकाज, सेहत और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा। आइए जानते हैं कि सितंबर में किन राशियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।



गजकेसरी राजयोग से इन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ, घर-नौकरी-व्यापार में बढ़ेगा सुख

September horoscope 2026 in hindi these zodiac will face problems
September horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। सेहत और संबंधों को लेकर विशेषतौर पर सतर्क रहें। परिवार के लोगों के साथ बातचीत करते समय अपनी बात शांत और समझदारी से रखें, क्योंकि छोटी-सी बात भी विवाद का कारण बन सकती है। छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ाने से बचें। बड़े निवेश का निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से बात करें। करियर को लेकर जल्दबाजी में लिया गया कोई भी आर्थिक फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। निवेश को लेकर कुछ योजनाएं भी आप बनाएंगे। इस माह आपको पैसों के लेनदेन में विशेष सावधानी रखनी चाहिए।
2027 तक इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे शनि, करियर-शादी से लेकर धन लाभ तक मिलेंगे अच्छे परिणाम

September horoscope 2026 in hindi these zodiac will face problems
September horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को नए लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति के साथ जरूरी जानकारी साझा करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखना भी जरूरी होगा। स्वास्थ्य और संगति को लेकर सतर्क रहें। बजट बनाकर चलें और अनावश्यक खरीदारी से बचें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने से आप आने वाली परेशानियों को काफी हद तक टाल सकते हैं।अचानक बड़े खर्च सामने आने से स्थिति प्रभावित हो सकती है। हालांकि, आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। 
मंगल नक्षत्र परिवर्तन से इन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, 24 सितंबर तक मिलेंगे शानदार परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
September horoscope 2026 in hindi these zodiac will face problems
September horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों को किसी भी बड़ी खरीदारी या निवेश से पहले थोड़ा रुककर सोच-विचार करना चाहिए। घर या परिवार से जुड़े खर्चों पर ध्यान देना पड़ सकता है। हालांकि, इस दौरान प्रभावशाली लोगों और सत्ता-सरकार से जुड़े व्यक्तियों से संपर्क बनने के योग हैं। लेकिन इस समय आपको नकारात्मक संगति से दूरी बनाए रखनी चाहिए और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना आपके लिए बेहतर रहेगा। कला के क्षेत्र में आप कुछ बड़े बदलाव महसूस करेंगे।  विवाह मार्ग में बाधाएं आ सकती हैं। विरोधियों की सक्रियता बढ़ सकती है।
मेष सहित इन 3 राशि वालों की सितंबर में चमकेगी किस्मत, नौकरी-निवेश में मिलेगा शानदार रिजल्ट
जन्माष्टमी पर बनेंगे कई शुभ योग, इन 5 राशियों को करियर और धन के मामले में मिलेगा फायदा
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed