बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

मीन वार्षिक राशिफल 2023

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

मीन राशिफल 2023
मीन एक द्विस्वभाव राशि है। मीन राशि वाले जातक अक्सर अस्थिर चित्तवृत्ति वाले होते हैं। इस राशि के जातकों का स्वभाव कल्पनाशील होता है। मानवता के धनी होते हैं। गुरु के प्रभाव के कारण बुद्धिमान व विवेकवान होते हैं। कार्य को बड़े ही सोच-विचार करने के उपरांत करते हैं। हर कार्य को श्रेष्ठतर रूप से संपन्न करने के उद्देश्य से अक्सर अपने निर्णयों में परिवर्तन करते रहते हैं। नैतिक रूप से संपन्न होने के कारण उच्च नैतिकता वाले होते हैं। 

करियर 
इस वर्ष करियर के मामले में सुखद परिणाम प्राप्त होने के अवसर मिलेंगे। राशि स्वामी देव गुरु बृहस्पति अप्रैल तक आपकी राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही 17 जनवरी  से शनि की साढ़ेसाती का प्रारंभ हो जाएगा। इसलिए कार्य क्षेत्र में अब निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे। देवगुरु बृहस्पति अप्रैल तक आपके लिए सहायक रहेंगे। इसके पश्चात कुछ व्यवसायिक परेशानियां आ सकती हैं, जो लोग विदेश से संबंधित व्यवसाय कर रहे हैं उनके लिए यह वर्ष लाभदायक साबित होगा। शनि का गोचर आपकी राशि से बारहवें भाव में विदेश से संबंधित कुछ अच्छे लाभ करा सकता है।लेकिन सावधानी रखनी होगी अन्यथा नुकसान भी हो सकता है। नौकरी पेशा लोग इस वर्ष अगर नौकरी बदलने के लिए प्रयासरत् हैं उन्हें सफलता मिल सकती है लेकिन यह समय अप्रैल तक ही अच्छा रहेगा।

पारिवारिक जीवन 
वर्ष की शुरुआत से अप्रैल तक परिवारिक जीवन शांतिप्रिय बना रहेगा। शनि की साढ़ेसाती समय-समय पर कुछ परिवारिक समस्याएं भी दे सकती है। कुछ पारिवारिक संपत्ति के मामले में विवाद भी हो सकते हैं। अप्रैल के बाद यह विवाद सुलझने की संभावना बनेगी। परिवारिक मामलों में कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें अन्यथा मानसिक अशांति का कारण बनेगा। जीवन साथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।संतान से संबंधित चिंताएं दूर होंगी साथ ही जो लोग संतान के इच्छुक हैं उनके लिए अप्रैल तक का समय अच्छा रहेगा।

स्वास्थ्य 
वर्ष के प्रारंभ मैं शनि की साढ़ेसाती का आगमन कुछ मानसिक परेशानियां देगा। देवगुरु बृहस्पति का गोचर अप्रैल तक आपके स्वास्थ्य की रक्षा करेगा। अप्रैल के बाद कुछ स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आपको हो सकती हैं। उदर रोग छाती से संबंधित रोग और दांतो से संबंधित परेशानी हो सकती है। निरंतर योगाभ्यास और खानपान को नियमित रखें जिससे परेशानी से बचे रहेंगे। कुल मिलाकर स्वास्थ्य के मामले में या वर्ष मिला-जुला फल देगा।

आर्थिक स्थिति
आर्थिक मामलों में अप्रैल तक का समय खर्चे वाला साबित होगा। शनि का बारहवें भाव में गोचर वैसे तो कुछ अनावश्यक खर्च का संकेत नहीं करता ,लेकिन फिर भी कुछ खर्चे बने रहेंगे जो आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं। अप्रैल के बाद आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। खर्चों पर नियंत्रण होगा और आमदनी के भी साधन बढ़ेंगे। कहीं पर कोई भी निवेश सोच-समझकर करें अन्यथा इस वर्ष नुकसान उठाना पड़ सकता है।

परीक्षा-प्रतियोगिता
छात्रों के लिए यह साल अच्छा रहेगा अगर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अप्रैल तक कोई सुखद परिणाम मिलेगा। शनि की साढ़ेसाती यह संकेत करती है कि पढ़ाई में परिश्रम अधिक करना होगा। किंतु परिश्रम का पूरा परिणाम आपको इस वर्ष मिलेगा।

उपाय
बृहस्पतिवार के दिन केले के पेड़ में पानी में गुड़ डालकर जल डाले तथा उनका पूजन करें। बृहस्पतिवार के दिन श्री राम जी की स्तुति करना विशेष लाभदायक रहेगा। शनिवार को पीपल के पेड़ में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
विज्ञापन

Recommended

विपरीत राजयोग: 31 अक्तूबर तक इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे देवगुरु बृहस्पति, अचानक हो सकता है बड़ा आर्थिक लाभ

05 Sep 2026
05 Sep 2026
05 Sep 2026
04 Sep 2026
04 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
04 Sep 2026
04 Sep 2026
04 Sep 2026
04 Sep 2026
04 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed