फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Feng Shui ›   Feng Shui Tips for Happy Married Life Follow These Easy Vastu Remedies for Love in Married Life

Feng Shui Tips: दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ाने के लिए अपनाएं फेंगशुई के पांच उपाय

Thu, 05 Dec 2024 11:13 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 05 Dec 2024 11:13 AM IST
सार

फेंगशुई जो एक प्राचीन चीनी वास्तुशास्त्र है इसमें सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के कई उपाय बताए गए हैं।  दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ाने के लिए फेंगशुई शास्त्र के कुछ उपाय बहुत ही कारगर साबित होते हैं। 
 

विज्ञापन
Feng Shui Tips for Happy Married Life Follow These Easy Vastu Remedies for Love in Married Life
दांपत्य जीवन में फेंगशुई के उपाय को बहुत कारगर माना जाता है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Feng Shui Tips: दांपत्य जीवन में प्रेम, सामंजस्य और सुख-शांति बनाए रखना हर दंपति की चाहत होती है। फेंगशुई जो एक प्राचीन चीनी वास्तुशास्त्र है इसमें सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अपनाकर न केवल रिश्तों में सामंजस्य लाया जा सकता है, बल्कि जीवन में प्रेम और आनंद का अनुभव भी किया जा सकता है। आइए जानते हैं दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ाने के पांच प्रमुख फेंगशुई शास्त्र के उपाय।
विज्ञापन


बेडरूम का सही स्थान और सजावट
फेंगशुई के अनुसार, बेडरूम का स्थान और सजावट दांपत्य जीवन में बड़ा प्रभाव डालते हैं। बेडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना सबसे अच्छा माना गया है, क्योंकि यह दिशा पृथ्वी तत्व का प्रतिनिधित्व करती है, जो स्थिरता और प्रेम को प्रोत्साहित करता है। बेडरूम हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित होना चाहिए। अव्यवस्था नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है, जिससे रिश्ते में तनाव आ सकता है। बिस्तर को इस तरह रखें कि वह कमरे के बीच में हो और दोनों तरफ समान स्थान हो, ताकि संतुलन बना रहे।
विज्ञापन


प्रेम का प्रतीक यिन-यांग
फेंगशुई में यिन-यांग का संतुलन प्रेम और सामंजस्य बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। बेडरूम में हमेशा जोड़ी में चीजें रखें, जैसे दो मोमबत्तियां, दो पक्षी या दो दिल के आकार की सजावट। यह चीजें यिन-यांग का प्रतीक हैं और रिश्ते में संतुलन लाने का काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलाबी और लाल रंग का उपयोग
गुलाबी और लाल रंग फेंगशुई में प्रेम और ऊर्जा का प्रतीक माने जाते हैं। बेडरूम की दीवारों पर हल्के गुलाबी रंग का पेंट करवाएं या लाल रंग के तकिए, चादर और परदों का प्रयोग करें। अगर पूरे कमरे में गुलाबी या लाल रंग का उपयोग संभव न हो, तो छोटे-छोटे सामान जैसे कैंडल स्टैंड या तस्वीरों में इन रंगों का समावेश करें। यह न केवल सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएगा, बल्कि रिश्ते में प्यार और गर्मजोशी भी लाएगा।

रोज क्वार्ट्ज और अन्य क्रिस्टल का उपयोग
फेंगशुई में क्रिस्टल को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। रोज क्वार्ट्ज, जिसे प्रेम का रत्न भी कहा जाता है, बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम कोने में रखने से दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है। यह रत्न रिश्ते को मजबूत करने और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।


दर्पण और जल तत्व से बचाव
फेंगशुई में दर्पण का सही स्थान बहुत महत्वपूर्ण है। बेडरूम में दर्पण इस तरह न लगाएं कि वह बिस्तर पर सोते हुए व्यक्ति को दिखाए। ऐसा करने से रिश्ते में तनाव और असहमति बढ़ सकती है। इसी तरह, बेडरूम में जल तत्व जैसे एक्वेरियम, पानी की तस्वीरें या फव्वारा न रखें। ये चीजें बेडरूम में अस्थिरता और नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनती हैं।

फूलों का प्रयोग: ताजे और सुगंधित फूल प्रेम और सौहार्द बढ़ाने में मददगार होते हैं। गुलाब और कमल के फूल विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं।

सुगंधित कैंडल्स और खुशबू: बेडरूम में सुगंधित कैंडल्स जलाने से वातावरण सकारात्मक और रोमांटिक बनता है।

पुरानी चीजों को हटाएं: बेडरूम में पुरानी, टूटी-फूटी या खराब वस्तुएं न रखें। ये चीजें नकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं।

यह भी पढ़ें- आज का राशिफल और वार्षिक राशिफल 2025
आज का मेष राशिफल  आज का तुला राशिफल 
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल 
आज का मिथुन राशिफल   आज का धनु राशिफल 
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल 
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल 
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल 

 वार्षिक राशिफल 2025 
 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed