Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेंग शुई टिप्स: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए घर और ऑफिस में इस जगह रखें चीनी सिक्के, बस सही दिशा का रखें ध्यान

Mon, 23 Nov 2026 01:35 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 23 Nov 2026 01:35 PM IST
सार

Feng Shui Tips: फेंगशुई में चीनी सिक्कों को सुख-समृद्धि, धन और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि इन सिक्कों को घर या ऑफिस में सही दिशा और स्थान पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलते हैं।

विज्ञापन
Feng shui lucky chinese coins benefits in this direction in your home to resolve financial distress
चीनी सिक्कों से जुड़े फेंगशुई नियम - फोटो : Amar Ujala

Feng Shui Tips In Hindi: फेंगशुई में घर की वस्तुओं को सही दिशा और स्थान पर रखने का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इससे आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। फेंगशुई में चीनी सिक्कों को भी धन, सौभाग्य और तरक्की का प्रतीक माना जाता है। गोल आकार और बीच में चौकोर छेद वाले इन सिक्कों को आमतौर पर लाल धागे में बांधकर रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इन्हें सही जगह पर रखने से आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलते हैं। आइए जानते हैं चीनी फेंगशुई सिक्कों का महत्व और इन्हें घर या ऑफिस में किस दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

Trending Videos
Feng shui lucky chinese coins benefits in this direction in your home to resolve financial distress
फेंगशुई के सिक्कों से खुलेंगे तरक्की के रास्ते - फोटो : Adobe Stock
घर में कहां रखें फेंग शुई सिक्के?


 
  • फेंगशुई के अनुसार, घर का मुख्य दरवाजा सकारात्मक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र होता है। मान्यता है कि यहां लाल धागे में बंधे चीनी सिक्के या उनसे बने विंड चाइम लगाने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य आता है।
  • कुछ लोग बिस्तर के नीचे फेंग शुई सिक्के रखते हैं। बिस्तर के नीचे चीनी सिक्के रखना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में धन-संपत्ति और सौभाग्य का आगमन होता है, साथ ही सुख-समृद्धि बनी रहती है।
  • फेंग शुई में दक्षिण-पूर्व दिशा को धन से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए इस कोने में फेंग शुई सिक्के रखना अच्छा माना जाता है।
  • इसके अलावा, घर के मुख्य दरवाजे से अंदर आने पर बाईं ओर का आखिरी कोना भी धन और समृद्धि के लिए शुभ माना जाता है। 



करियर में तरक्की के लिए ऑफिस में कहां रखें चीनी सिक्के?

फेंगशुई में कार्यस्थल को करियर और तरक्की से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि ऑफिस की टेबल पर लाल या पीले धागे में बंधे चीनी सिक्के रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसके अलावा इन्हें तिजोरी, कैश बॉक्स या जरूरी दस्तावेजों के पास भी रख सकते हैं। ऐसा करने से करियर में नए अवसर और सफलता मिलने की मान्यता है।



फेंगशुई टिप्स: धन-समद्धि के लिए घर में रखें फेंगशुई की ये 6 चीजें, खुल जाएंगे तरक्की और खुशहाली के रास्ते

Feng shui lucky chinese coins benefits in this direction in your home to resolve financial distress
फेंगशुई लकी सिक्के - फोटो : Adobe Stock
कितने सिक्के रखना शुभ माना जाता है? 



तीन सिक्के

फेंग शुई में तीन सिक्कों को धन और तरक्की से जोड़कर देखा जाता है। इन्हें लाल धागे में बांधकर पर्स या ऑफिस की टेबल पर रख सकते हैं। 



छह सिक्के
छह सिक्कों को सौभाग्य और मदद मिलने का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इन्हें घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में रखने से नए मौके मिलते हैं और काम में दूसरों का सहयोग मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Feng shui lucky chinese coins benefits in this direction in your home to resolve financial distress
फेंगशुई टिप्स - फोटो : Adobe Stock
फेंग शुई चीनी सिक्के खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप घर या ऑफिस के लिए फेंगशुई के चीनी सिक्के खरीदने की सोच रहे हैं, तो उनकी गुणवत्ता और बनावट का खास ध्यान रखें। ये सिक्के आमतौर पर तांबे, पीतल या कांसे से बने होते हैं और इनके बीच में चौकोर छेद होता है। पुराने सिक्के महंगे मिल सकते हैं, इसलिए अच्छी क्वालिटी के नए सिक्के भी खरीद सकते हैं। मान्यता है कि पुराने सिक्कों को इस्तेमाल से पहले नमक मिले पानी से साफ करना शुभ होता है। इससे सिक्कों पर पहले से मौजूद ऊर्जा का असर खत्म हो जाता है। 
विज्ञापन
Feng shui lucky chinese coins benefits in this direction in your home to resolve financial distress
चीनी फेंगशुई सिक्के - फोटो : Ai Generated
क्या होते हैं चीनी फेंग शुई सिक्के?
चीनी फेंगशुई सिक्कों का संबंध प्राचीन चीन की मुद्रा परंपरा से है। फेंगशुई में इन्हें धन, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इन सिक्कों को अक्सर लाल धागे में बांधकर रखा जाता है। दरअसल, फेंगशुई में लाल रंग को शुभ माना गया है और इसे सुरक्षा, सकारात्मक ऊर्जा व जीवन शक्ति से जोड़कर देखा जाता है। इतिहास के अनुसार, चीन के अलग-अलग राजवंशों में कई तरह के सिक्के बनाए गए थे। इनमें हान, तांग, सोंग और कांग्शी राजवंश के सिक्के प्रमुख माने जाते हैं।



मुख्य द्वार पर इन 2 चीजों को लगाने से घर में आएगी खुशहाली, चमकेगी किस्मत 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed