फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर: अग्निशमन विभाग ने निजी अस्पतालों में फायर सुरक्षा उपकरणों की जांच की, खामियां मिलने पर नोटिस जारी

काशीपुर में अग्निशमन विभाग की टीम ने निजी अस्पतालों में आग से सुरक्षा उपकरणों की जांच की। निरीक्षण के दौरान चार अस्पतालों में खामियां पाई गई। विभाग की ओर से इन अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए हैं। अग्निशमन मुख्यालय देहरादून के निर्देश पर बुधवार को अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुरादाबाद रोड स्थित एक दर्जन से अधिक अस्पतालों में फायर उपकरणों की जांच की। चेकिंग के दौरान टीम ने बिजली की वायरिंग, फायर अलार्म व अन्य उपकरणों की जांच की। जांच के दौरान चार निजी अस्पतालों में आग से सुरक्षा के नियमों में कमियां पाई गईं। विभाग की ओर से चार निजी अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए। उन्होंने अस्पतालों के प्रबंधन को नियमों के अनुसार जल्द से जल्द सारी कमियां दूर करने के निर्देश दिए। कमियां दूर न होने पर अस्पताल प्रबंधकों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें