फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: रेस्क्यू सेंटर में कोटद्वार से पहुंचा तेंदुआ, कॉर्बेट के ढेला रेंज में तेंदुओं की संख्या 21 पहुंची

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज स्थित वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर में वन्यजीवों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोटद्वार से एक और तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर लाया गया है। इसके साथ ही यहां रखे गए तेंदुओं की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। वहीं सेंटर में बाघ और तेंदुओं की कुल संख्या निर्धारित क्षमता से सात अधिक पहुंच गई है। सीटीआर में घायल होने वाले वन्यजीवों के उपचार के लिए ढेला रेंज में एक रेस्क्यू सेंटर का निर्माण किया गया है। जहां घायल और हमलावार बाघ और तेंदुओं का उपचार किया जाता है। इसके लिए रेस्क्यू सेंटर में बाघों और तेंदुओं को रखने के लिए 15-15 बाड़ों का निर्माण किया गया है। प्रत्येक बाड़े में एक ही वन्यजीव को रखने की व्यवस्था है। लेकिन मौजूदा समय में यहां 21 तेंदुए और 16 बाघ रह रहे हैं। रेंजर ललित जोशी ने बताया कि बुधवार को कोटद्वार से एक और तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर में लाया गया है। बताया कि रेस्क्यू सेंटर में वन्यजीवों का बेहतर उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें