फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: जीआईसी चंपावत में आपदा मॉक ड्रिल, देहरादून से हुई मॉनिटरिंग; एनसीसी कैडेटों और स्कूली बच्चों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए जीआईसी चंपावत में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसकी मॉनिटरिंग देहरादून से की गई। मॉक ड्रिल के दौरान एनसीसी कैडेटों और स्कूली बच्चों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए गए। उन्हें बताया गया कि आपदा के दौरान किस तरह खुद को सुरक्षित रखते हुए दूसरों की मदद की जा सकती है। अभ्यास के दौरान घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने का प्रदर्शन भी किया गया। इसमें एसएसबी, पीआरडी, होमगार्ड, बीज विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। मॉक ड्रिल की खास बात यह रही कि इसमें स्कूली बच्चों को भी सक्रिय रूप से शामिल किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अभ्यास में भाग लिया और आपदा के समय बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी हासिल की। अधिकारियों ने बच्चों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बचपन से ही जरूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें