फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाजंग मेला में शिक्षण संस्थाओं की शानदार प्रस्तुति, कांग्रेस नेता संदीप कुमार आर्य ने किया शुभारंभ

देवाल। पर्यटन नगरी लोहाजंग में पूर्व विधायक स्व शेरसिंह दानू की स्मृति में आयोजित पांच दिवसीय सांस्कृतिक एवं औधोगिक पर्यटन व विकास मेला के दूसरे दिन शिक्षण संस्थाओं व ममंद ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन इंटर कॉलेज मुंदोली, जूहा वांक, यूजीबीएस लोहाजंग व क्षेत्र की विभिन्न ममंद के द्धारा प्रस्तुत खोल दे माता खोल भवानी धार में किवाड़ा--, नंदा तेरी जात --, ऊंचि डांड्यू तुम नी जावा---, बेडू पाको बारा मासा--, घुघती ना बासा---, सुन रे दिदा त्वेकु-- लोकगीत व लोकनृत्य ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अनंत नंदा फाउंडेशन के माध्यम से आयोजित साइकिल रैली में सचिन व लोकगीत लाेकनृत्य प्रतियोगिता में इंटर कॉलेज मुंदोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेले के दूसरे दिन मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ कर कांग्रेस के वरिष्ट नेता संदीप कुमार आर्य ने कहा कि संस्कृति, लोक कला और पारंपरिक मेले हमारी ताकत हैं। मेले केवल मनाेरंजन का माध्यम नहीं नही होते है, बल्कि ये पुरानी विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का जरिया है। मेलाध्यक्ष इंद्र सिंह राणा ने कहा कि 11 साल से कमेटी इस मेले का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से पूर्व विधायक स्व शेर सिंह दानू के गांव पिनाऊं में सड़क बनाने की मांग की। बांक गांव की किसान पुष्पा देवी से लोगों ने स्थानीय उत्पाद की खूब खरीदारी की। शिक्षण संस्थाओं की बीच आयोजित लोकगीत व लोकनृत्य प्रतियोगिता में इंटर कॉलेज मुदोली प्रथम, जूहा बांक द्धित्तीय व यूजीवीएस लोहाजंग तृतीय रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें