फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन ने किया प्रदर्शन, VIDEO

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और चुनाव प्रक्रिया में कथित धांधली के विरोध में बृहस्पतिवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कचहरी प्रांगण में पहुंचकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कचहरी तिराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। समाजवादी पार्टी के रॉबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के सवाल पर पार्टी अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी। सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि विपक्ष की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त अपने पद से इस्तीफा दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें