रायपुर पुलिस ने रेलवे-एफसीआई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले हिस्ट्रीशीटर को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। देवरिया जिले के रहने वाले पीड़ित की शिकायत पर महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी में सफलता पाई गई। ठगी के तार यूपी के साथ बिहार और राजस्थान तक फैले मिले हैं। महज रायपुर थाने में तीन सालों के भीतर 10 आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी अब तक आठ व्यक्तियों को नौकरी का झांसा देकर 55 लाख की ठगी कर चुका है। इन रुपयों से जमीन-कार की खरीद और नए अस्पताल संचालन की तैयारी की भी बात पता चली है। गैंग के बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।