गंगादासपुर जट गांव में रविवार देर रात विवाहिता प्रियंका (36) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला के शव का रात में ही आनन-फानन में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। उत्तराखंड के हरिद्वार, भक्तों वाली गांव निवासी प्रियंका की शादी करीब दस वर्ष पहले गंगदासपुर जट निवासी सतीश से हुई थी। उसके दो बेटे हैं, जिनमें शिवम (9) और शिव (7) शामिल हैं। रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में प्रियंका की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।