{"_id":"6a940d6ab5d113a950022c85","slug":"in-morena-over-50-gunmen-shot-and-shattered-earthen-pots-video-goes-viral-morena-news-c-1-1-noi1227-4666902-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुरैना: 50 से ज्यादा बंदूकधारियों ने गोली मारकर फोड़ी मटकियां, जानिए क्या था पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरैना: 50 से ज्यादा बंदूकधारियों ने गोली मारकर फोड़ी मटकियां, जानिए क्या था पूरा मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: मुरैना ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 09:31 PM IST
Link Copied
मुरैना जिले से रक्षाबंधन के दूसरे दिन भुजरिया मेले का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। वीडियो में तालाब किनारे दर्जनों लोग बंदूकें लेकर बैठे दिखाई दे रहे हैं और फिर शुरू होती है मटकी फोड़ने की अनोखी प्रतियोगिता... लेकिन यहां मटकी पत्थर या डंडे से नहीं, बल्कि बंदूकों की गोलियों से फोड़ी जा रही है।
मामला जौरा थाना क्षेत्र के परसोटा गांव का बताया जा रहा है। सामने आए वीडियो में करीब 50 से 60 बंदूकधारी नजर आ रहे हैं। कुछ लोग लाइसेंसी बंदूकें लेकर तालाब किनारे बैठे हैं, जबकि तालाब के दूसरी ओर मटकियां रखी गई हैं। इसके बाद एक-एक कर बंदूकधारी निशाना साधते हैं और धड़ाधड़ फायरिंग शुरू हो जाती है। गोली लगते ही मटकी फूटती है और वहां मौजूद ग्रामीण शोर और उत्साह के साथ इसका आनंद लेते दिखाई देते हैं।
परसोटा गांव में बंदूक से मटकी फोड़ने की यह प्रतियोगिता कोई नई नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी स्थानीय परंपरा बताई जा रही है। भुजरिया और रक्षाबंधन के दौरान क्षेत्र के कुछ गांवों में इसे लोकपरंपरा और निशानेबाजी की प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया जाता है। श्योपुर सहित चंबल अंचल के कुछ इलाकों में भी तालाब या नदी के किनारे मटकियां रखकर गोली से निशाना लगाने की परंपरा रही है। लेकिन इस बार वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ खड़े हुए हैं। क्या इतने बड़े आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति ली गई थी? क्या लाइसेंसी हथियारों का इस तरह सार्वजनिक आयोजन में इस्तेमाल नियमों के तहत था? और क्या स्थानीय पुलिस को इस आयोजन की पहले से जानकारी थी?
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। जौरा थाना प्रभारी एसआई पंकज यादव के अनुसार पुलिस को प्रतियोगिता का वीडियो मिला है और उसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो में दिखाई देने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। साथ ही आयोजन की अनुमति और हथियारों के उपयोग से जुड़े नियमों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक मुख्यमंत्री जनसंवाद योजना के तहत प्रशासनिक टीम परसोटा गांव पहुंची थी। संभावना जताई जा रही है कि प्रशासनिक अमले के लौटने के बाद यह प्रतियोगिता आयोजित की गई, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल स्थानीय सरपंच और कुछ ग्रामीणों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। अब सवाल यही है कि वर्षों पुरानी परंपरा के नाम पर हुई यह निशानेबाजी नियमों के दायरे में थी या कानून का उल्लंघन? जांच पूरी होने के बाद ही इसका जवाब सामने आएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।