फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से कैशलेस इलाज, एचआर पॉलिसी और पदनाम बदलने की मांग की है। ग्राम रोजगार सेवक संघ मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को ग्राम सेवकों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन डीएम को दिया। ग्राम रोजगार सेवकों का कहना था कि वर्तमान में उनको दस हजार से भी कम मानदेय मिलता है। प्रदेश सरकार को मानदेय बढ़ाकर 24 हजार रुपये प्रतिमाह करना चाहिए। इस दौरान छत्रपाल सिंह, मोहनलाल, नेमवीर सिंह सहित अन्य ग्राम सेवक मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें