मुरादाबाद में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का समापन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। प्रतियोगिता का समापन विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा सिंह और जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष रोहित कुमार हंस ने किया। प्रतियोगिता में मुरादाबाद के 13 विद्यालयों की कुल 31 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें सब-जूनियर बालक, सब-जूनियर बालिका, जूनियर बालक और जूनियर बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।