सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज तेज़ी से वायरल हो रही है, जिसमें स्कूटी सवार एक बच्चे को पहले गिरेबान पकड़कर उठाता है, फिर उसके ऊपर स्कूटी चढ़ाने की कोशिश करता है। बच्चे को स्कूटी से टक्कर मारकर नाली में गिरा देता है। पूरा मामला लोहियानगर थाना क्षेत्र की ज़ाकिर कॉलोनी का बताया जा रहा है। स्कूटी सवार का नाम अदनान बताया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपी स्कूटी सवार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है, जिसमें जल्द कार्रवाई की जाएगी।