गंगा स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गढ़मुक्तेश्वर से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय रोड होते हुए लौटने के कारण मंगलवार को मेरठ में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। सुबह से शाम तक मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मी भी नदारद दिखाई दिए। गंगा स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया, लेकिन यातायात व्यवस्था की बदहाली ने उनकी और अन्य राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दीं।