फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: थाना परिसर में गूंजे वैदिक मंत्र, कराया हवन यज्ञ

Arun Parashar Updated Sat, 29 Aug 2026 05:43 PM IST

मथुरा के कोसीकलां में शनिवार को आर्य समाज द्वारा श्रावणी पर्व के मौके पर थाना परिसर में यज्ञ का आयोजन किया गया। आर्य समाज के मंत्री सुरेंद्र आर्य ने थाना प्रभारी कमलेश कुमार सहित पुलिसकर्मियों के साथ विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया। इस दौरान प्रधान डॉ. प्रकाश आर्य ने बताया कि श्रावणी पर्व आत्मशुद्धि, संयम और सदाचार का संदेश देता है। महर्षि दयानंद सरस्वती ने भी समाज को वेदों की ओर लौटने, अंधविश्वास और कुरीतियों का त्याग करने तथा सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी थी। यज्ञ के माध्यम से क्षेत्र में सुख-शांति और समाज में सद्भाव की कामना की गई। कार्यक्रम में प्रबंधक अजय आर्य, सोनू आर्य, नरेश आर्य सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें