कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर की जिला इकाई द्वारा रविवार को मर्चेंट चेंबर हॉल सिविल लाइंस में शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत पाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने की। समारोह के दौरान नवगठित जिला कार्यकारिणी के चेयरमैन मणिकांत जैन, जिला अध्यक्ष सुनील बजाज, जिला महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सहित संपूर्ण जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। कानपुर महानगर की लगभग सभी प्रमुख बाजारों एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया।