फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: नाली बंद कर पड़ोसी ने रोका रास्ता, जलभराव से लोग बेहाल

कंचन नगर बी की एक गली में नाली बंद कर जल निकासी रोकने और जलभराव की शिकायत पर बृहस्पतिवार को प्रशासन की चार सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने पड़ोसी पर नाली बंद करने और जमीन पर अपना दावा जताने के आरोपों की पड़ताल की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मोहल्ला निवासी राजेंद्र सविता ने बीते दिनों अपने पड़ोसी के खिलाफ आयोग में शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि पड़ोसी ने नाली बंद कर दी है और संबंधित जगह को अपनी बता रहा है। इससे गली में जल निकासी बाधित हो गई है और भीषण जलभराव के कारण आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आयोग ने मामले को प्रशासन के संज्ञान में लाया था। इसके बाद डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार परियर रुचि गुप्ता के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम गठित की गई। इसमें पालिका गंगाघाट के ईओ डॉ. राजेश कुमार, स्वच्छ भारत मिशन के नगरीय प्रभारी अनूप शुक्ला और लेखपाल पंकज मिश्रा शामिल रहे। टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। स्वच्छ भारत मिशन के नगरीय प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी के परिजनों ने कई बार व्यवधान उत्पन्न किया। जांच में शिकायत सही पाई गई है। संबंधित के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें