कानपुर के मोतीझील स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरुनानक देव जी महाराज का प्रकाशोत्सव (गुरुपर्व) श्रद्धा व धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग, शबद कीर्तन और गुरु के संदेशों के बाद अटूट लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें सभी धर्मों व वर्गों के लोगों ने एक ही पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।