फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सुकुवां-ढुकुवां डैम ओवरफ्लो, 30 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया, अलर्ट जारी

दीपक महाजन Updated Wed, 26 Aug 2026 10:38 AM IST

बेतवा नदी के कैचमेंट इलाके में पिछले 24 घंटे से अधिक समय से हो रही भारी बारिश के चलते बेतवा नदी पर बना सुकुवां-ढुकुवां डैम ओवरफ्लो हो गया। बुधवार सुबह डैम से 30 हजार क्यूसेक से अधिक पानी बेतवा नदी में छोड़ा जा रहा है। पानी की बढ़ती मात्रा से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए नदी के निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। अधिशासी अभियंता बृजेश पोरवाल ने बताया कि डैम के ओवरफ्लो होने सेजल निकासी की जा रही है। जलस्तर और पानी की निकासी पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि माताटीला डैम के 15 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा था। यह पानी सुकुवां-ढुकुवां डैम में पहुंच रहा है। लगातार बारिश और माताटीला से पानी की आवक के कारण सुकुवां-ढुकुवां का जलस्तर तेजी से बढ़ा और डैम ओवरफ्लो हो गया। बेतवा नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। नदी में पानी की मात्रा बढ़ने के कारण प्रशासन की ओर से जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें