फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ऑटो चालकों ने ली शपथ, बोले- हम खुद भी मानेंगे नियम, दूसरों को भी समझाएंगे

सड़क पर सुरक्षित सफर की जिम्मेदारी सिर्फ पुलिस की नहीं, हमारी भी है। हम यातायात नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। रविवार को दशहराबाग में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने कुछ इसी अंदाज में सड़क सुरक्षा का संकल्प लिया। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा एवं यातायात माह के तहत यातायात पुलिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में यातायात प्रभारी रामयतन यादव ने चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने निर्धारित रूट पर ऑटो चलाने, यातायात संकेतों का पालन करने और निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करने की अपील की। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने एक स्वर में यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे न केवल खुद नियमों का पालन करेंगे, बल्कि सड़क पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का पूरा सहयोग भी करेंगे। अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें