फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने समझा पुलिस के कामकाज का तरीका

मंडी धनौरा के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने दोस्त पुलिस के तहत थाना भ्रमण कर पुलिस की कार्यशैली को जाना। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने छात्राओं को पुलिस के कामकाज का तरीका बताया। छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में भी जानकारी दी गई। अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम मित्र पुलिस के अंतर्गत शुक्रवार को प्रवक्ता अवलोक अग्रवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने थाने में आकर पुलिस के कामकाज को देखा। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने महिला हेल्प डेस्क, रिसेप्शन काउंटर, ऑफिस, मालखाना, हवालात, कंट्रोल रूम आदि दिखाया। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे किसी भी शख्स द्वारा अभद्रता व पीछा करने आदि की घटना की जानकारी तत्काल अपने अभिभावकों व पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि हर थाने में महिला पुलिसकर्मी तैनात रहती हैं। वह उनकी तत्काल सहायता करेंगी। उन्होंने सोशल मीडिया का उपयोग बेहद सावधानी से करने की अपील भी की। महिला सिपाही ने छात्राओं को सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे मेंं विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे अपनी निजी व संवेदनशील जानकारी किसी भी अंजान शख्स के साथ शेयर न करें। छात्राओं ने पुलिस संबंधित अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक रवि कुमार, प्रवक्ता रामसेवक दिवाकर आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें