फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने बाद होगा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, निर्माण पूरा नहीं

अमृत भारत योजना के तहत चयनित रेलवे स्टेशन पर भवन निर्माण का कार्य धीमी गति से चलने के कारण तीन साल बाद भी अभी पूर्ण नहीं हुआ, जबकि तीन महीने बाद उसका उद्घाटन किया जाएगा। अमरोहा व गजरौला रेलवे स्टेशन का वर्ष-2023 में अमृत भारत योजना के तहत चयन किया गया। इस योजना के तहत पुरानी इमारत को ध्वस्त कर नए भवन बनाए जा रहे हैं। जिसका शुभारंभ जून-23 में किया गया। नए भवन में आधुनिक भारत की तस्वीर दिखाई देगी। इसके अलावा इसमें भारत की प्राचीन संस्कृति के साथ ही इतिहास की झलक के भी दर्शन होंगे। मगर रेलवे के अफसरों की उदासीनता के कारण ठेकेदार की ओर से निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से किया जा रहा हैै। इस कारण तीन साल पांच महीने बीत जाने के बाद भी स्टेशन पर भवन निर्माण का काम पूरा नहीं किया जा सका। रेलवे के अफसरों की डांट फटकार के बाद ठेकेदार कोई न कोई बहाना बनाता रहा है। तीन महीने बाद नए भवन का उद्घाटन कराए जाने की तैयारी है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ हैै। यात्रियों के लिए अभी तक लिफ्ट बनाने का काम शुरु भी नहीं किया गया। जीना भी बनाया जाएगा। हैरत की बात यह है कि स्टेशन का कार्य मार्च-26 में पूरा करना था, लेकिन तय अवधि के पांच महीने बीत जाने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। सहायक मंडल अभियंता प्रेम प्रकाश का कहना है कि निर्माण कार्य की डीआरएम खुद निगरानी कर रहे हैं। कार्यदायी संस्था गति शक्ति को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने को कहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें