फसलों को नष्ट कर रहे और किसानों की परेशानी का सबब बने छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए ब्लॉक ने कैटल केचर वाहन खरीदा है। बिजनौर से मंगाए वाहन की कीमत करीब पौने दो लाख रुपये है। छुट्टा पशुओं का नगर से लेेकर ग्रामीण अंचलों तक आतंक है। फसल उग कर आते ही छुट्टा पशु उस पर टूट पड़ते हैं। फसलों को नष्ट होने से बचाने के लिए ब्लॉक ने पौने दो लाख रुपये खर्च कर कैटल केचर वाहन खरीदा है। जो इस समय ब्लॉक में खड़ा हैै। एडीओ (पंचायत) सतेंद्र सिंह ने बताया कि छुट्टा पशुओं को पकड़ कर गोशाला भिजवाया जाएगा। जल्द ही पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी का कहना है कि फसलों को तबाह कर रहे छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए बिजनौर से कैटल केचर वाहन खरीदा गया हैै। इससे किसानों को छुट्टा पशुओं से निजात मिलेगी। सूचना मिलने पर कैटल केचर वाहन संबंधित गांव में भेजा जाएगा।