फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में विशेष मतदाता जागरूकता अभियान की रैली को डीएम दिखाई हरी झंडी

विशेष मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को जिले में जागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली अकबरपुर तहसील से निकल कर पुरानी तहसील तक गई। रैली में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों ने लोगों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने व मतदान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। रैली के दौरान डीएम ने बताया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। डीएम ने कहाकि मतदाता अपना नाम, पता, पिता का नाम व फोटो की जांच बूथों पर जाकर कर लें। इसके साथ ही युवाओं से मतदाता बनने के लिए निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई। अभियान के माध्यम से लोगों को फॉर्म-6 सहित मतदाता सूची से जुड़े विभिन्न प्रपत्रों की जानकारी भी दी गई। डीएम ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इस दौरान एडीएम रंजीत कुमार, एडीएम वित्त एंव राजस्व ज्योत्सना बंधु, एसडीएम प्रतीक्षा सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें