फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ईदमिलादुन्नबी पर निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी

Dhirendra Singh Updated Wed, 26 Aug 2026 02:39 PM IST

कासगंज। शहर में ईदमिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार दोपहर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस चकैया मस्जिद से शुरू होकर बिलराम गेट बाजार, तहसील रोड होते हुए जामा मस्जिद पहुंचा, वहां से चामुंडा गली, ठंडी सड़क, किसरौली रोड होते हुए वापस चकैया मस्जिद पहुंचकर जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। युवा हाथों में धार्मिक झंडा लेकर चल रहे थे। बच्चे अरबी लिबास में सजकर जुलूस में शामिल होने पहुंचे। जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। ड्रोन के जरिये जुलूस की निगरानी की गई। इसके अलावा जिले के कस्बा भरगैन, पटियाली, गंजडुंडवारा, सहावर, अहरौली और बिलराम में भी जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें