आगरा। चंदौसी निवासी रेलवे के जेई मनोज सैनी के घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार उनके लिए लड़की देख रहा था और जल्द ही शादी की खुशियां आने की उम्मीद थी, लेकिन ट्रेन हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। मंगलवार को ट्रैक पर काम के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मनोज के दोनों पैर कट गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे उनकी मौत हो गई। उनके भाई अंकुर सैनी ने बताया कि मौत के 18 घंटे बाद भी बुधवार दोपहर तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पिता प्रेमचंद सैनी, मां सुंदरी सैनी, मामा भगवान दास सैनी,चाचा कृष्णपाल सिंह, ताराचंद भाई डालचंद, चाचा उमेश आदि परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पर रात भूखे-प्यासे इंतजार करते रहे। बेटे की शादी की तैयारी कर रहा परिवार अब अंतिम संस्कार के लिए शव मिलने की प्रतीक्षा में है।