फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में किसानों का हंगामा, कमिश्नरी में प्रवेश नहीं देने से सड़क पर धरना; माल रोड पर दो किमी जाम

दिल्ली किसान आंदोलन की वर्षगांठ पर ज्ञापन देने पहुंचे किसानों को कमिश्नरी में प्रवेश न मिलने से आक्रोश भड़क गया। पुलिस द्वारा गेट पर ताला डालने के बाद किसानों ने माल रोड की एक लेन पर गद्दे बिछाकर धरना और लंगर शुरू कर दिया। माल रोड पर करीब दोक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने 72 घंटे के अनशन का एलान करते हुए चेतावनी दी कि यदि उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया, तो वे कमिश्नर को भी नहीं घुसने देंगे। राकेश टिकैत के निर्देश पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने प्रशासन पर टकराव का आरोप लगाया। सुबह ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में किसानों के जुटने की घोषणा से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें