फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीरतपुर साहिब में माइनिंग विभाग के चेकपोस्ट पर खड़े टिप्पर से टकराई स्विफ्ट, टीम पर हमला

कीरतपुर साहिब में गांव बूंगा साहिब के नजदीक माइनिंग विभाग की एक अधिकृत चेकपोस्ट पर एक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, चेकपोस्ट पर एक टिप्पर को रोककर कागज चेक किए जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार टिप्पर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चा सवार थे। हादसे में तीनों बाल-बाल बच गए। वहीं हादसे के बाद मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि गुस्से में आए कुछ लोगों ने माइनिंग विभाग की टीम के साथ कथित तौर पर हाथापाई की। विभाग के जेई से भी मारपीट की गई। इसके अलावा, माइनिंग टीम की गाड़ी को चोए में फेंके जाने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के वास्तविक कारणों और माइनिंग टीम पर हुए हमले के संबंध में पुलिस जांच के बाद ही पूरी जानकारी देगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें