फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में नाटक ‘हमारे राम’ पेश, आशुतोष राणा ने निभाई मुख्य भूमिका

Nivedita Updated Mon, 31 Aug 2026 12:44 PM IST

फिरोजपुर में पंजाब सरकार के सहयोग से जेनसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च, फिरोजपुर के ऑडिटोरियम में प्रसिद्ध नाटक ‘हमारे राम’ के दो शो आयोजित किए गए। इस दौरान फिरोजपुर शहरी के विधायक रणबीर भुल्लर और फिरोजपुर ग्रामीण के विधायक रजनीश दहिया ने दर्शकों के बीच पहुंचकर नाटक का आनंद लिया। नाटक में भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और उनकी शाश्वत शिक्षाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा और राहुल आर. भूचर ने फेलिसिटी के करीब 150 कलाकारों के साथ प्रस्तुति दी। विधायकों ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को लोगों तक पहुंचाना तथा सत्य, न्याय, दया और एकता का संदेश देना है। इसके माध्यम से पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय सांस्कृतिक पहल के तहत अगस्त और सितंबर में पंजाब के 12 शहरों में 41 निःशुल्क प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। नाटक के शो मोहाली, जालंधर, फिरोजपुर, होशियारपुर, अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, पटियाला, लुधियाना, संगरूर और खन्ना सहित विभिन्न शहरों में होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें