रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में राखियों की खरीदारी तेज हो गई है। दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की खूब बिक्री हो रही है। बाजार में एक नन्ही बच्ची भी अपने भाई के लिए पसंदीदा कार्टून डिजाइन वाली राखी खरीदती नजर आई। त्योहार को लेकर बच्चों और बड़ों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।